कस्बे में बैंक ऑफ इंडिया के सामने गुजरात से आए कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जमकर सराहना की। इस मौके पर 167-पुरवा विधानसभा के विधायक अनिल सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की और कलाकारों का माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक अनिल सिंह ने हुंकार भरी कि 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में पनपे सभी गुंडे और माफिया आज जेल की सलाखों के पीछे हैं। प्रदेश में पूरी तरह से कानून का राज और सुशासन स्थापित हो चुका है।
सपा के टिकट बंटवारे पर विधायक ने ली चुटकी
अपने संबोधन के दौरान विधायक अनिल सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर भी जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा को क्षेत्र में किसी बाहरी या 'ऐरे-गैरे' व्यक्ति को टिकट देने के बजाय उनके करीबी गांव के 'चाचा' उदयराज यादव को ही अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाना चाहिए। विधायक ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसके लिए वह खुद सपा आलाकमान को पत्र भिजवाएंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि उदयराज को टिकट नहीं मिलता है, तो उनके बेटे को यह मौका जरूर मिलना चाहिए।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य रूप से भाजपा महामंत्री डॉ. रजनीश वर्मा, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, पुरवा मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख सतीश चौधरी, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अमित त्रिवेदी, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष (प्रधान ऊँचगांव), मण्डल उपाध्यक्ष धीरेंद्र पटेल, पूर्व मण्डल महामंत्री प्रदीप शर्मा और अनुसूचित मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कुंज बिहारी निर्मल उपस्थित रहे।
साथ ही मण्डल महामंत्री रामखेलावन व कमल कुमार, मण्डल मंत्री अनीता लोधी, अमर सिंह, हरिकृष्ण शुक्ल, माही संस्था के आशिक अली, रजनीश गौतम, धर्म सिंह घायल, भारतीय जनता पार्टी प्रखर वर्मा, सुमित चौरसिया, सन्दीप, दूधेलाल साहू, राजू साहू, रंजीत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के कवरेज के लिए मीडिया जगत से गायत्री शुक्ला, पत्रकार अदीब हसन, राम जी, सुजीत धानुक, मनीष गुप्ता, देवा सोनकर सहित कई अन्य मीडियाकर्मी भी उपस्थित रहे।