*नेशनल एंटी करप्शन ऑपरेशन ऑफ इंडिया के कार्यालय का भव्य उद्घाटन, पदाधिकारियों को नाम प्लेट देकर किया सम्मानित*

जहानाबाद,फतेहपुर। कस्बा मलिकपुर में आज नेशनल एंटी करप्शन ऑपरेशन ऑफ इंडिया के नवीन कार्यालय का उद्घाटन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यालय का उद्घाटन जिला प्रभारी कुलदीप गुप्ता के कर-कमलों द्वारा कार्यालय की नाम प्लेट देकर किया गया।

इसके उपरांत जिला प्रभारी कुलदीप गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को नाम प्लेट देकर सम्मानित किया और संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना, पारदर्शिता लाना और आम जनमानस को न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा - "भ्रष्टाचार देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। कोड़ा जहानाबाद में कार्यालय खुलने से क्षेत्र के लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एक मजबूत मंच मिलेगा।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल युवा अध्यक्ष दीपक कुमार, जिला अध्यक्ष विजय गौतम, कानपुर युवा अध्यक्ष लल्लन कुशवाहा, संजय यादव, महिला प्रकोष्ठ कानपुर से सलोनी, जिला प्रवक्ता राजेश बाजपेई, युवा अध्यक्ष फतेहपुर मोहम्मद शकील, महिला अध्यक्ष अफसाना, तहसील उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, युवा सेक्रेटरी जय सिंह एवं तहसील अध्यक्ष मालती सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।